Headmaster innocent child assault-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:15 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूम बच्चे के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा मारपीट

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 10:13 PM (IST)
मासूम बच्चे के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा मारपीट
उदयपुर। एक बार फिर शिक्षा के मंदिर में एक मासूम बच्चे के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, शनिवार को हुई इस मारपीट का खुलासा सोमवार को स्कूल खुलने के साथ हुआ। जानकारी के अनुसार, सेक्टर तीन स्थित नवजीवन स्कूल के प्रिंसिपल चिराग पर बालक के परिजनों ने अपने मासूम चार वर्षीय पुत्र आयुष यादव से मारपीट करने का आरोप लगाया है। कक्षा यूकेजी मे पढऩे वाले आयुष के पिता संजय यादव ने बताया कि शनिवार को बच्चा जब स्कूल गया तो उसे टिफिन की बात को लेकर प्रिंसिपल द्वारा मारा गया।
मासूम बच्चे के गाल पर दो दिन बाद भी थप्पड़ के निशान साफ दिख रहे हैं। आज जब स्कूल खुला तो परिजन बच्चे को स्कूल लेकर प्रिंसिपल के सामने गए और मारपीट की वजह जाननी चाही तो प्रिंसिपल ने उन्हें कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देकर लौटा दिया। जबकि बच्चा मारपीट से इतना सहम गया कि वह अब स्कूल जाना ही नहीं चाहता है।
वहीं परिजनों ने कहा कि जब सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है और सबको पढ़ाओ- सबको बढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही है। लेकिन निजी विद्यालय में बच्चों पर होने वाले जुल्मों पर चुप क्यों है?

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement