Head constable arrested red handed while taking bribe of Rs 50,000 in Jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जालोर में हेड कांस्टेबल 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 06 सितम्बर 2025 3:17 PM (IST)
जालोर में हेड कांस्टेबल 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जालोर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बाड़मेर इकाई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के सरवाना थाना के हेड कांस्टेबल भंवरलाल (कांस्टेबल नं. 709) को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रभार महानिदेशक, भ्र.नि.ब्यूरो राजस्थान) श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बाड़मेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के मुवक्कील एंव उनके अन्य परिजनों के विरूद्ध पुलिस थाना सरवाना में दर्ज उपरोक्त वर्णित प्रकरण में आरोपित हैड कानि. द्वारा बतोर अनुसंधान अधिकारी नामजद मुल्जिमों के अलावा 02 से अधिक अन्य सह-आरोपितों को प्रकरण में मुल्जिम नहीं बनाने व मुकदमें में सहयोग करने की ऐवज में मुल्जिमों के वकील (परिवादी) से 50,000 रू. रिश्वती राशि की मांग कर उक्त राशि प्राप्त की गई। जिस पर एसीबी रेन्ज जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में आज ए.सी.बी इकाई बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रकुमार द्वारा एसीबी इकाई बाड़मेर के स्टाफ के साथ ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री भंवरलाल हैड कानि. 709, पुलिस थाना सरवाना को परिवादी से 50,000 रू. रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैं।
आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी हैं। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement