Advertisement
हरियाणा युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, दलितों पर अत्याचार और वाई पूरन कुमार केस में न्याय की मांग

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत ने कहा कि हम यह साफ संदेश देना चाहते हैं कि दलितों पर हो रहे अत्याचार और सरकारी लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समाज में न्याय और समानता के प्रति हमारी जिम्मेदारी से जुड़ा है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
हरियाणा सह प्रभारी प्रियंका चांडिलिया ने भी मार्च में कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा दलित समुदाय और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। अगर सरकार इस मामले में निष्पक्ष कदम नहीं उठाती, तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को उठाकर सड़कों पर आवाज बुलंद करेगी।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कैंडल्स जलाकर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने हाथों में लिए बैनर के जरिए यह संदेश दिया कि भ्रष्टाचार, भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ समाज को सचेत रहना चाहिए। कैंडल मार्च में फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, तरुण तेवतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम पराग,जिलाध्यक्ष विकास दायमा, प्रदीप सैन, गौरव चौधरी, सेम अरोड़ा, इक़बाल कुरैशी व फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि दलित समुदाय और न्यायप्रिय नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हरियाणा युवा कांग्रेस इसके लिए लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


