Advertisement
हरियाणा: जब तक ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं, तब तक कोई तबादला नहींः अनिल विज

आरएसएस पर प्रतिबंध की बात पर कसा तंजः कर्नाटक के एक मंत्री द्वारा 'कांग्रेस के सत्ता में आने पर आरएसएस को बैन किया जाएगा' संबंधी बयान पर विज ने व्यंग्यपूर्वक कहा, "न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।" उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को "विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन" बताते हुए कहाकि यह पिछले 100 वर्षों से देश में राष्ट्रभाव और चरित्र निर्माण का कार्य कर रहा है। विज ने कहा कि आरएसएस के लाखों स्वयंसेवक राष्ट्रीय चेतना के प्रचार-प्रसार में लगे हैं, और इस संगठन की आलोचना करना "राष्ट्रवाद की आलोचना" के समान है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह "देश को चरित्रवान करने से रोकना" प्रतीत होता है।
कांग्रेस संगठन बनाने का किया स्वागत, पर उठाया सवालः राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में 30 जून तक कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की घोषणा के संबंध में पूछे गए सवाल पर विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि "जिस पार्टी का पिछले 11 वर्षों से कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं है, जहां पदाधिकारी नहीं हैं और जहां कोई आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है, वहां संगठन बनाना एक कठिन कार्य है।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा, "यदि कांग्रेस संगठन बनाती है तो मैं इसका स्वागत करता हूं, क्योंकि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना आवश्यक है।"
राव इंद्रजीत सिंह के डिनर को बताया सामान्य सामाजिक प्रक्रियाः पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा आयोजित रात्रिभोज के राजनीतिक निहितार्थ पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि "यदि कुछ लोग आपसी सामंजस्य के तहत साथ भोज करते हैं तो इसका राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।" उन्होंने स्पष्ट किया कि "डिनर में अगर मुझे बुलाया गया होता, तो मैं भी शामिल होता।"
विज ने तर्क दिया कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा अपने क्षेत्र के लोगों या सहयोगियों के साथ भोजन करना एक सामान्य सामाजिक प्रक्रिया है और इसका कोई राजनीतिक तात्पर्य निकालना अनुचित है। उन्होंने यह भी बताया कि राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री राज्य सरकार में मंत्री हैं, इसलिए भोज में विधायकों की उपस्थिति कोई असामान्य बात नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


