haryana goverment share project cost of airport, name cant change-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:58 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमने भी बराबर पैसे दिए है एयरपोर्ट निर्माण में, नाम नहीं बदलेगा-विज

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 1:02 PM (IST)
हमने भी बराबर पैसे दिए है एयरपोर्ट निर्माण में, नाम नहीं बदलेगा-विज
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज गुरुवार को ट्वीट पर कहा यूनाईटेड नेशन में पकिस्तान के प्रधान मंत्री ने भाषण दिया है और उसमें आतंकवादी बुरहान वानी का महिमामंडन किया गया है उससे सिद्ध हो गया है कि जितने भी टेररिस्ट गु्रप हैं उनका रिंग लीडर नवाज शरीफ है। विज ने केजरीवाल पर भी निशाला साधा है उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी पर जिस तरह से मामले दर्ज हों रहे है उससे लगता है की इनकी महिलाओं के प्रति नजरिया ठीक नहीं है। अनिल विज ने हरियाणा में पहली बार होने जा रही डब्लू डब्ल्यू एफ पर कहा की ग्रेट खली इसे करवा रहे है और हरियाणा सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। बराबर के पैसे दिए है चंडीगढ़ एयरपोर्ट को लेकर पंजाब सरकार द्वारा हो रही राजनीति को लेकर विज ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम आज भी यही है अगर बादल इसे किसी और नाम से पुकारे तो इसका नाम नहीं बदलेगा क्योंकि उन्होंने इसमें बराबर पैसे दिए है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement