Haryana delegation leaves to participate in the 69th Commonwealth Parliamentary Conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा का शिष्टमंडल रवाना

khaskhabar.com: शनिवार, 12 सितम्बर 2026 2:11 PM (IST)
69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा का शिष्टमंडल रवाना
खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण राज्य स्तरीय शिष्टमंडल के साथ दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित होने वाले 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस शिष्टमंडल में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, उप सचिव गौरव गोयल शामिल हैं।
13 से 18 सितंबर 2026 तक होने वाले इस सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों एवं विधान मंडलों के प्रतिनिधि संसदीय लोकतंत्र और विधायी कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शिष्टमंडल के साथ 11 सितंबर की रात नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से केप टाउन के लिए (दुबई होते हुए) रवाना हुए।
यह शिष्टमंडल 12 सितंबर को केप टाउन पहुंचेगा। केप टाउन में 13 से 18 सितंबर तक 69वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन होगा। विधान सभा अध्यक्ष का यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संसदीय संस्थाओं के बीच संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा लोकतांत्रिक एवं विधायी व्यवस्थाओं को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement