haryana congress vice president praise state goverment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 8:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने की सफाई पर सरकार की सरहाना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 4:23 PM (IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने की सफाई पर सरकार की सरहाना
अंबाला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह शुक्रवार को लालकुर्ती में डेंगू प्रभावित इलाके का दौरा करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने अस्थाई डिस्पेंसरी में जाकर डाक्टरों से हालातों का फीडबैक लिया और कई बीमार लोगों के घर जाकर उनका हालचाल भी पूछा। उन्होंने कहा कि यहां सफाई बड़े पैमाने पर हो रही है। जिसके लिए प्रशासन बधाई का पात्र है। पूर्व मंत्री का कहना था कि यदि एंबुलेंस की सुविधा हो और स्थाई डिस्पेंसरी बना दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही सरकार की ओर से किए जाने वाले टैस्ट की रिपोर्ट आने में काफी वक्त लगता है जबकि इसके मुकाबले निजी लैब में कराए गए टैस्ट की रिपोर्ट चंद घंटों में ही मिल जाती है। ऐसी ही कोई व्यस्था यहां हो जाए तो लोग की बीमारी बढऩे से पहले ही कंट्रोल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकट की इच्छा को दरकिनार करके कांग्रेस को मजबूत करें तो स्वागत है। निर्मल सिंह ने पूर्व विधायक जसबीर मलौर और बलविंदर पूनिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर कहा कि दोनों नेताओं को कई पार्टियों की राजनीति का अनुभव है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement