Advertisement
हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन कमेटी सख्त: पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वालों पर होगी कार्रवाई, 10-12 शिकायतें पहुंचीं कमेटी तक

पारदर्शिता के साथ होगी कार्रवाई
अनुशासन समिति के चेयरमैन चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक ने अम्बाला छावनी के कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कहा की केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें बड़ी अहम जिम्मेदारी दी है वे उस पर पुरी तरह खरा उतरेंगे । उन्होंने कहा कि उनकी कमेटी के गठन का उद्देश्य पूरी तरह से साफ है। हम जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा की अनुशासन समिति को हिसार व सिरसा से कुछ शिकायते मिली है। इन शिकायतों पर हम कार्रवाई करने जा रहे है। उन्होंने कहा की जिन नेताओ ने पार्टी के दिशा निर्देशों की पालना नही की है उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे जायेगें। नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर कड़ी करवाई होगी।पार्टी या फिर किसी पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा । मलिक ने कहा की अनुशासन समिति का कोई सदस्य या चेयरमैन किसी गुट का नही है। केंद्रीय नेतृत्व की और से मिली जिम्मेदारी को निभाने के लिए पुरी कमेटी एकजुट है। उन्होंने कहा की कोई भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी से बड़ा नही होता, हमने सख्ती के साथ सभी नेताओ को यह स्पष्ट कर दिया है की वे पार्टी से बड़े नही है ।
उन्होंने कहा की अनुशासन कमेटी पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। पार्टी लाइन से हटकर बात करने वाले नेताओ को पहले समझाया जायेगा नही माने तो फिर ठोस निर्णय लिया जायेगा। पूछे जाने पर मलिक ने कहा की अभी तक कमेटी के पास लिखित में 4 शिकायते आई है, कुछ शिकायते उन्हें मीडिया के जरिए मिली है। कुल मिलाकर 10-12 शिकायते आई है। उन्होंने कहा की गलत बयानबाजी करने के मामले में किसी नेता को कोई छुट नही मिलेगी।
पांच जोन में बाँटा प्रदेश: -
अनुशासन कमेटी के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने बताया कि कमेटी सभी जिलों में अनुशासन को लेकर बैठक आयोजित कर रही है। अंबाला छावनी में हुई बैठक तय कार्यक्रम का हिस्सा है। सभी जिलों में मीटिंग को लेकर कमेटी ने पूरे प्रदेश को पांच ज़ोन में बांटा है। पहले ज़ोन में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र तथा कैथल और दूसरे ज़ोन में करनाल, पानीपत, सोनीपत व जींद को शामिल किया गया। इसी प्रकार तीसरे ज़ोन में रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी व दादरी तथा चौथे ज़ोन में फरीदाबाद, गुरूग्राम, नूंह व पलवल को रखा गया। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद व सिरसा को पांचवे ज़ोन में रखा गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों तथा सुझावों के लिए एक समर्पित ई-मेल बनाई गई है ताकि शिकायतकर्ता अथवा सुझाव देने वाले कांग्रेसजनों को कोई असुविधा न हो। जैन ने बताया की अनुशासन कमेटी की अगली मीटिंग तीसरे जोंन के जिला भिवानी में 6 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


