khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 01:05 AM (IST)
अंबाला। हरियाणा ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्मठता और अध्यात्म से परिपूर्ण ओजस्वी विचारों के लिए सम्मानित किया।
महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित जिले ¨सह पचौलिया ने प्रदीप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पचौलिया ने कहा कि प्रदीप शर्मा ने अपने अध्यात्मिक प्रवचनों से हरियाणा प्रदेश से आए भारी संख्या में ब्राह्मण बंधुओं को जहां मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं उनके दिल को भी छू लिया। पेहोवा के पास स्थित ढांढ नामक कस्बे में 2 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश भर से आए ब्राह्मणों ने प्रदीप शर्मा के साथ विचार विमर्श किया। प्रदीप ने ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया तथा ब्राह्मण बंधुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए बड़ी सोच लेकर सकारात्मक काम करें। किसी गलत व्यक्ति की आलोचना करके उसका प्रचार करने के बजाए उसका नाम लेना छोड़ दें।