Advertisement
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हरलीन देओल को मुल्लांपुर में सम्मानित किया जाएगा: भगवंत मान

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच भी खेला जाना है। मैच शुरू होने से पहले विश्व विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हरलीन कौर को विश्व कप जीत के बाद 1.5 करोड़ की राशि सम्मानस्वरूप देने की घोषणा भी की थी।
हरमनप्रीत कौर भारत की पहली महिला कप्तान हैं जिनके नाम भारत को विश्व कप जिताने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की वजह से ही पंजाब सरकार ने उनके नाम महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में एक स्टैंड करने का फैसला किया है।
कप्तान के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी हरमनप्रीत कौर का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा था। सेमीफाइनल में यादगार अर्धशतक के सहित विश्व कप के कुल 9 मैचों की 8 पारियों में उन्होंने 260 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रहा था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




