Advertisement
नवजोत कौर सिद्धू के समर्थन में आए हरजिंदर सिंह ठेकेदार, बोले- कांग्रेस में अब सिर्फ पैसे का बोलबाला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी, मंत्री पद और एमएलए टिकट सब कुछ बिकने लगा है। आज तो हालत यह है कि काउंसलर की टिकटें तक बेची जा रही हैं।
ठेकेदार ने कहा कि इसी वजह से पार्टी में भारी नुकसान हुआ है। बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं और आम कार्यकर्ता भी घर बैठ गए हैं। उन्होंने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा कि 2008 में जब अमृतसर साउथ में उपचुनाव हुआ था, तब पार्टी इंचार्ज लाल सिंह और प्रधान ने उनसे चार करोड़ रुपए की मांग की थी। यह बात उन्होंने उस समय प्रेस के सामने भी रखी थी। उनका कहना है कि जो भी पार्टी की अंदरूनी सच्चाई बोलता है, उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। यह कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस से इसलिए गए क्योंकि पार्टी में उन्हें अपमानित किया गया और दबाव बनाया गया। इतना वरिष्ठ नेता अगर पार्टी छोड़ दे, तो उससे ही समझा जा सकता है कि कांग्रेस की हालत कितनी खराब है। उनके अनुसार, पंजाब कांग्रेस अब लगभग बिखर चुकी है। कुछ नेता बचे हैं जो केवल मुख्यमंत्री बनने की होड़ में हैं और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग बिल्कुल नहीं बचे।
ठेकेदार का कहना है कि इन सब हालात को देखते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने जो कहा है, वह बिल्कुल सच है। भले ही उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने सच्चाई से समझौता नहीं किया। ठेकेदार ने कहा कि वह खुद भी कांग्रेस की इन हरकतों से दुखी होकर पार्टी छोड़कर भाजपा में आए, जहां उन्हें सम्मान मिला है और वे अब मजबूती से पंजाब और देश की सेवा कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




