उदयपुर। इरादे बुलंद हों तो शारीरिक अक्षमताएं भी सफलता के रास्ते में बाधक नहीं बनती। सफलता का ऐसा ही सपना देखा था उदयपुर के मूकबधिर युवा प्रकाश खारोल ने। प्रकाश अब सही मायने में चमक उठा है। इसका सपना इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनना था। वर्ष 2009 में जब प्रकाश ने प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के तीन वर्षीय इंजीनिंयरिग डिप्लोमा के लिए आवेदन किया, उस समय निदेशालय के अधीन संस्थानों में मूक-बधिर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए साधन व विशेषज्ञ प्राध्यापक नहीं थे। इस बीच उदयपुर के विद्या भवन पॉलिटेक्निक प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता प्रकाश के प्रयास से प्रवेश मिल गया। विद्याभवन पॉलिटेक्निक में प्रवेश के बाद प्रकाश की सफलता के पीछे उसकी लगन, विद्या भवन पॉलिटेक्निक का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, उसके परिवार के अलावा एक युवा विजय बरगट का प्रमुख योगदान रहा। इनके प्रोत्साहन से मूक-बधिर प्रकाश इंजीनियर बन चुके हैं। प्रकाश को इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के साथ-साथ ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग का भी अनुभव है। प्रकाश राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट भी खेल चुके हैं।
कम नहीं रहे संघर्ष