Happy to win UP out of BJP office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 29, 2023 3:24 am
Location
Advertisement

भाजपा कार्यालय के बाहर छाई यूपी जीत की खुशी

khaskhabar.com : शनिवार, 11 मार्च 2017 3:45 PM (IST)
भाजपा कार्यालय के बाहर छाई यूपी जीत की खुशी
बांसवाडा। यूपी में भाजपा की जबरदस्त जीत की खुशी भाजपा कार्यालय के बाहर छाई हुई दिखी। बांसवाडा भाजपा पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंचायतीराज राज्य मंत्री धनसिंह रावत के साथ होली खेली और एक-दूसरे पर गुलाल डालकर जीत की बधाई दी।
इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई तथा गांधी मूर्ति चौराहे तक विजय रैली निकाली। इस दौरान माहौल में हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे गूंजते रहे। पार्टी कार्यकताओं ने मंत्री का मुंह मीठा कराया और उनको कंधे पर बिठाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement