hanumangarh news : Special promotion to Constable Purshottam as head constable in hanumangarh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:15 am
Location
Advertisement

कांस्टेबल पुरुषोतम को हैड कांस्टेबल पद पर विशेष पदोन्नति

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 जून 2018 11:14 PM (IST)
कांस्टेबल पुरुषोतम को हैड कांस्टेबल पद पर विशेष पदोन्नति
जयपुर। महानिदेशक पुलिस ओ.पी. गल्होत्रा ने आदेश जारी कर हनुमानगढ़ जिले के कांस्टेबल पुरुषोत्तम को हैड कांस्टेबल पद पर गैलेन्ट्री पदोन्नति प्रदान की है। महानिरीक्षक पुलिस संजीब कुमार नार्जारी ने बताया कि पुरुषोत्तम को राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम-1989 के प्रावधानानुसार वर्ष 2018-19 में हैड कांस्टेबल के पद पर विषेष पदोन्नति दी गई है।

अतिरिक्त महानिदेशक अपराध पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में हनुमानगढ़ के न्यायालय परिसर में दो व्यक्तियों सुखबीर उर्फ मेहन्ता व धर्मेंद्र द्वारा बलराम वगैरह की हत्या करने की योजना से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देने पर तत्समय न्यायालय परिसर में मौजूद कांस्टेबल पुरुषोतम, कांस्टेबल भूराराम, पुरुषोतम कांस्टेबल 704 ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दोनों अभियुक्तों को लोडेड हथियार व जिंदा कारतूस सहित काबू किया। इस घटनाक्रम में हरीश सिंधी नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व बलराम बाल-बाल बच गया। सिंह ने बताया कि भूराराम कांस्टेबल 706 तथा पुरुषोतम कांस्टेबल 704 को महानिदेशक पुलिस द्वारा अगस्त 2017 में ही पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement