Gurdaspur by-election for seat of prestige for Congress-BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:42 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस-भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बना गुरदासपुर उपचुनाव

khaskhabar.com : शनिवार, 07 अक्टूबर 2017 6:06 PM (IST)
कांग्रेस-भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बना गुरदासपुर उपचुनाव
गुरदासपुर। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टी इस सीट को जीतना चाहती है। इसके लिए सारे हथकंडे अपनाए जा रहे है। गुरदासपुर में आज स्वर्ण सलारिया के पक्ष में रैली को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, दिवंगत विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना, हंस राज हंस भी पहुंचे। इस दौरान नेता कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ पर जमकर बरसे। कविता खन्ना ने कहा विनोद खन्ना ने कांग्रेस का गढ़ तोड़ा था। सीट भाजपा की है और इस बार भी भाजपा की ही जीत होनी चाहिए। हंसराज हंस ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो रही है। हंस ने कहा कि वह मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए स्वर्ण सलारिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement