Gujarat Police arrested former SIMI chief from Azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:16 pm
Location
Advertisement

गुजरात पुलिस ने सिमी के पूर्व प्रमुख को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 सितम्बर 2019 8:44 PM (IST)
गुजरात पुलिस ने सिमी के पूर्व प्रमुख को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया
आजमगढ़। गुजरात पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व प्रमुख शाहिद बद्र को गिरफ्तार कर लिया। बद्र को उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के करीब 18 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। सिमी एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है।

आजमगढ़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "चार सदस्यीय गुजरात पुलिस की एक टीम गुरुवार को यहां पहुंची और बद्र को करबला इलाके के उनके घर से गिरफ्तार किया।"

उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया कि बद्र को गुजरात के कच्छ जिले में 2001 में 'भड़काऊ भाषण' देने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया।

गुजरात की एक अदालत ने 2012 में एक मामले के संबंध में बद्र के खिलाफ वारंट जारी किया था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्र होना) व 353 (सरकारी अधिकारी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन से रोकना) के तहत दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस के पास उनका पता नहीं था।

उन्होंने कहा, "उनके पते की पुष्टि करने के बाद उन्होंने बद्र को गुरुवार की रात को उनके घर से गिरफ्तार किया और उन्हें हमारे पास कोतवाली पुलिस थाने लाया गया।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुजरात पुलिस उन्हें आजमगढ़ कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश करेगी, जिससे गुजरात ले जा सके।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement