ग्रेटर नोएडा : गांव में कुआं पूजन के दौरान दो युवकों में झगड़ा, एक की गई जान, आरोपी हिरासत में

आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने जगवीर को अपशब्द कह दिए, जिससे नाराज होकर जगवीर वहां से अपने घर चला गया। कुछ देर बाद जगवीर गुस्से में बाका (धारदार हथियार) लेकर वापस लौटा और मनोज की तलाश करने लगा। गांव की मुख्य सड़क पर एक बुग्गी गाड़ी के पास दोनों आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।
आरोप है कि इसी दौरान जगवीर ने बाका से मनोज के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, उसे कुचला नहीं गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी जगवीर भाटी को हिरासत में ले लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल खूनालूदा बाका भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


