Advertisement
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने करोड़ों रुपए के सोने और चांदी लूटने की घटना का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई कदम उठाए। 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान, पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोच लिया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने खुलासा किया कि सराफा व्यापारी की पहचान के व्यक्ति कमलकांत ने ही लूट की योजना बनाई थी। कमलकांत फाइनेंस कंपनी में एक करोड़ रुपए का नुकसान होने के कारण कर्ज में डूब चुका था, जिसके कारण उसने अपने जान-पहचान के व्यक्ति को लूट लिया। करीब 635 ग्राम सोना और 12 किलो से अधिक चांदी की लूट हुई थी।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि इस मामले में लूट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगाई गई थीं। लोकल इंटेलिजेंस के जरिए हमने इस घटना का अनावरण किया है। उन्होंने कहा कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


