Grand Ramlila Performance in Dausa Starts October 11; New Look Featuring 3D-Printed Backdrops-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 1:03 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में 11 अक्टूबर से होगा भव्य रामलीला मंचन, 3D प्रिंट पर्दे पर दिखेगा नया कलेवर

khaskhabar.com: रविवार, 27 सितम्बर 2026 5:36 PM (IST)
दौसा में 11 अक्टूबर से होगा भव्य रामलीला मंचन, 3D प्रिंट पर्दे पर दिखेगा नया कलेवर
-बजरंग मैदान में 23 अक्टूबर तक चलेगी रामलीला, स्थानीय महिला कलाकार भी करेंगी अभिनय दौसा। आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति की मीटिंग रविवार को बैजनाथ महादेव मंदिर किला सागर पर आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष धर्माचार्य डॉक्टर परमेश्वर गंगावत ने की। इस मीटिंग में शारदीय नवरात्र के दौरान दशहरा महोत्सव के अंतर्गत 11 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बजरंग मैदान में रामलीला मंचन करने का निर्णय लिया गया। समिति के डायरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि इस बार भी रामलीला का मंचन अयोध्या एवं दिल्ली की तर्ज पर 3D प्रिंट पर्दे पर नये कलेवर के साथ किया जाएगा। रामलीला में स्थानीय एवं बाहर के कलाकारों के द्वारा अभिनय किया जाएगा। रामलीला में इस बार स्थानीय महिला कलाकारों द्वारा अभिनय किया जावेगा। समिति के सचिव पार्षद आचार्य आशीष शर्मा ने बताया कि दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा में सोफे एवं कुर्सी की व्यवस्था की जावेगी। उपाध्यक्ष प्रदीप नागर ने बताया महिलाएं एवं पुरुषों को बैठने के लिए बेरीकेट्स लगाकर अलग-अलग बैठक व्यवस्थाएं की जाएगी। रामलीला प्रतिदिन सायं काल 8:00 बजे से 11:00 तक दिखाई जाएगी। संरक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि रामलीला के मंचन में धन की कमी नहीं रहेगी। उपाध्यक्ष महेश आचार्य ने बताया कि 4 अक्टूबर से प्रतिदिन 3 घंटे रामलीला के कलाकारों के द्वारा रिहर्सल किया जावेगा। जिससे रामलीला का सफल मंचन हो सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरेश जाखड़ के सुझाव पर अध्यक्ष धर्माचार्य डॉक्टर परमेश्वर गंगावत ने प्रशासनिक संपर्क के लिए पार्षद आचार्य आशीष शर्मा, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, महेश आचार्य, राकेश शर्मा एवं मोहनलाल वैद्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीटिंग में ओमी गीजगढ़या, अशोक सिंघा, रामावतार शर्मा खुरी, घनश्याम प्रजापत, भानु पटेल, मनोहर शर्मा, विवेक शर्मा, रूपेश शास्त्री, उमाशंकर गुढाकटला, श्याम रामशाला, आचार्य पवन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement