Grand event of Shri Laxmi Narayan Mahayagna in Balliyan town of Amla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 6, 2026 11:56 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंवला के बल्लियां कस्बे में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जून 2025 4:28 PM (IST)
आंवला के बल्लियां कस्बे में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन
बरेली। तहसील आंवला क्षेत्र के कस्बा बल्लियां में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस महायज्ञ का संचालन अवनीश शर्मा व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजन की अध्यक्षता महंत मधु रंजन महाराज ने की। पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ स्थल पर भजन-कीर्तन का भी विशेष आयोजन हुआ, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति रस का संचार हो गया। इस अवसर पर सम्मानित जनों में वेनीराम शर्मा, अवनीश शर्मा, अखिलेश शर्मा, राजाराम शर्मा, दीपक भारद्वाज, सुमित शर्मा, नितिन महाराज, इंद्र भान सिंह, संदीप उपाध्याय, गोपाल स्वरुप पाठक, इंद्र पाल सिंह, अनिल चन्द्र पाल, जसवीर मौर्य, डॉ. रूप चन्द्र, अमित पाठक, सुखवीर, हिमांशु शर्मा, छोटू फौजी आदि उपस्थित रहे।
महायज्ञ में क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भागीदारी से कार्यक्रम सफल और भव्य रहा। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement