Grand conclusion of the month-long Purushottam Maas Katha at Gupt Vrindavan Dham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 3:55 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुप्त वृंदावन धाम में माहव्यापी पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य समापन

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जून 2026 9:18 PM (IST)
गुप्त वृंदावन धाम में माहव्यापी पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य समापन
खास खबर। जयपुर गुप्त वृंदावन धाम, जगतपुरा में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित माहव्यापी पुरुषोत्तम मास कथा का समापन 15 जून 2026 को विशेष समारोह के साथ किया गया। यह एक माह की कथा कृष्ण भावना केंद्र के संस्थापक श्री ओमप्रकाश मोदी जी के सहयोग से आयोजित की गई। 30 दिनों तक चली इस दिव्य कथा श्रृंखला में लगभग 700 भक्तों ने नियमित रूप से कथा श्रवण का लाभ प्राप्त किया। प्रतिदिन प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया तथा सुबह महा जप यज्ञ में भक्तों ने 16 माला जप कर पुरुषोत्तम मास की साधना को जीवन में अपनाया। इस विशेष मास में गुप्त वृंदावन धाम द्वारा “30 दिन 30 धाम – Virtual Tirth Yatra” के माध्यम से प्रतिदिन भक्तों को ऑनलाइन धाम यात्राओं के दर्शन कराए गए। अंतिम दिन Day 30 पर गुप्त वृंदावन धाम, जयपुर की महिमा और दर्शन का विशेष वीडियो दिखाया गया। मंदिर के उपाध्यक्ष अनंत शेष प्रभु सहित वरिष्ठ भक्तों ने इस माह में दुर्लभ ग्रंथ श्री ब्रह्म संहिता पर विशेष कथाएँ कीं।
गुप्त वृंदावन धाम के इतिहास में पहली बार एक महीने तक श्री ब्रह्म संहिता पर इस प्रकार विस्तृत कथा का आयोजन हुआ। इसके साथ ही श्री चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाष्टकम्, श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग और पुरुषोत्तम मास की महिमा पर भी विशेष कक्षाएँ आयोजित की गईं। प्रतिदिन कथा के साथ हरिनाम संकीर्तन, दीपदान, चौराष्टकम् पाठ और प्रसादम की विशेष व्यवस्था रही, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
समापन दिवस पर पुरुषोत्तम योग के श्रवण के साथ भक्तों ने पूरे पुरुषोत्तम मास की साधना को भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित किया। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में हरिनाम जप, कथा श्रवण, दीपदान, सेवा और प्रसादम का विशेष महत्व है। इस माहव्यापी आयोजन ने भक्तों को नियमित साधना, शास्त्र अध्ययन और कृष्णभावनामृत जीवनशैली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement