Governor to be Chief Guest at Public Representatives Conference; Assembly Speaker Extends Invitation at Raj Bhavan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2026 8:25 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष ने लोक भवन पहुंच दिया निमंत्रण

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 7:20 PM (IST)
जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष ने लोक भवन पहुंच दिया निमंत्रण
चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन के समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन की तैयारियों में लगे विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को लोक भवन पहुंच राज्यपाल को सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर से संविधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत संविधान तथा संसदीय प्रणाली से संबंधित विभिन्न आयोजन करवाने की योजना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement