Advertisement
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विकास, आपदा राहत और नशामुक्ति अभियान पर की चर्चा

राज्यपाल ने हाल ही में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वर्ष-2047 तक नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने सम्मेलन में अपनाए गए ‘काशी घोषणा पत्र’ के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में अनुसार मादक द्रव्यों के सेवन के प्रभाव पर समावेशी दृष्टिकोण को अपनाया गया है। इसके अनुसार यह न केवल एक आपराधिक या कानूनी मामला है, बल्कि यह जन स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की दृष्टि से भी एक गंभीर चुनौती है। यह घोषणा पत्र मादक द्रव्यों के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सरकार और समाज के बीच साझे प्रयासों की वकालत करता है।
राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत काशी घोषणा पत्र के सिद्धांतों को गंभीरता से लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


