Government Women College will be named after Savitribai Phule, social organizations expressed gratitude-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 22, 2025 3:37 am
Location
Advertisement

सावित्री बाई फुले के नाम पर होगा राजकीय महिला महाविद्यालय का नामकरण, सामाजिक संगठनों ने जताया आभार

khaskhabar.com : सोमवार, 02 दिसम्बर 2024 7:02 PM (IST)
सावित्री बाई फुले के नाम पर होगा राजकीय महिला महाविद्यालय का नामकरण, सामाजिक संगठनों ने जताया आभार
लोहरू। लोहारू का राजकीय महिला महाविद्यालय अब सावित्री बाई फुले के नाम से जाना जाएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद नगर की सामाजिक संस्था महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। समिति के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।


समिति के महासचिव सुभाष सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति लोहारू के अध्यक्ष मनफूल सिंह सैनी, जो पूर्व संयुक्त कमिश्नर जीएसटी भी हैं, के नेतृत्व में समिति ने लगभग सात महीने पहले शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। इसमें उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय का नामकरण महान समाज सुधारक, समाजसेवी, नारी सशक्तिकरण की पैरोकार और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम पर करने की मांग की थी।

समिति ने सरकार से इस मुद्दे पर मुलाकात भी की थी, और अब सरकार द्वारा इस फैसले की घोषणा की गई है। समिति के सदस्य इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का क्षण मानते हैं। उनका मानना है कि इस नामकरण से छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी और महिला शिक्षा को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement