government notice in dustbin at Hapur tahsil -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 10:56 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हापुड़ तहसील का हाल, कूड़े के ढेर में सरकारी नोटिस

khaskhabar.com: रविवार, 11 जून 2017 10:32 AM (IST)
हापुड़ तहसील का हाल, कूड़े के ढेर में सरकारी नोटिस
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में हापुड़ तहसील की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। हापुड़ तहसील के अधिकारियों और उससे संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही से लोन के बकायेदारो को भेजे गए सरकारी नोटिस हापुड़ तहसील परिसर के सामने पड़े कूड़े के ढेर में मिले है। अधिकारियों की इतनी बड़ी लापरवाही से ये सरकारी नोटिस कूड़े के ढेर में फेंक दिए गए है। इतना ही नहीं ये सभी सरकारी नोटिस 8 जून 2017 को ही जारी किये गए है। आप देख सकते है कैसे सरकारी नोटिसों को कूड़े के ढेर में फेंका गया है। हापुड़ तहसील परिसर के सामने ही दर्जनों नोटिसों को कबाड़ में फेक दिया गया है । रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इन नोटिसों को इकट्ठा किया और अधिकारियों को देने चले गए। अब आपको अधिकारियों के बारे में क्या बताये, हापुड़ के अधिकारी ने मामले को ऐसे गंभीरता लिया की लीपापोती में लग रहे है। हापुड़ के तहसीलदार साहब से जब उनसे लापरवाह अमिन पर कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो वो लापरवाह अमिन को बचाने में लग गए। आपको बता दें की मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित हापुड़ तहसील परिसर से जुड़ा हुआ है, यहाँ अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है । अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से आज बैंक के लोन के बकायेदारों को तहसीलदार के तरफ से जारी किये गए नोटिस कूड़े के ढेर में पड़े मिले है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement