Advertisement
दिल्ली में भगदड़ के लिए सरकार जिम्मेदार, रेलमंत्री दें इस्तीफा : अजय राय

उन्होंने कहा, "इटावा आया तो मैंने सोचा यहां काफी विकास हुआ होगा, यह काफी चमक गया होगा। बहुत दिन बाद आया हूं। यहां की स्थिति काफी खराब है। सड़क से लेकर जाम तक हालात बहुत खराब हैं। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के बल पर और पुराने साथियों और बहनों के दम पर आगे बढ़ रही है। इटावा हमारा मजबूत गढ़ था, आगे भी रहेगा।"
दिल्ली चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा निर्णय था कि हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे। हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है, हमारी ताकत बढ़ी है।
कुंभ में राहुल प्रियंका के जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा, "19 फरवरी को हम जा रहे हैं। 'हर हर महादेव' होगा।"
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ज्ञात हो कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


