Government employees in Rajasthan with three children are receiving promotions: After 21 years, a Tehsildar has been promoted to the RAS (Rajasthan Administrative Service) as an RAS officer.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 5:15 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

राजस्थान में 3 बच्चों वाले सरकारी कर्मचारियों को मिलने लगा प्रमोशन : 21 साल बाद नीति में बदलाव का फायदा, तहसीलदार को बना RAS अधिकारी

khaskhabar.com: शनिवार, 08 नवम्बर 2025 3:02 PM (IST)
राजस्थान में 3 बच्चों वाले सरकारी कर्मचारियों को मिलने लगा प्रमोशन : 21 साल बाद नीति में बदलाव का फायदा, तहसीलदार को बना RAS अधिकारी
जयपुर। राजस्थान सरकार की बदली हुई नीति का लाभ अब तीन बच्चों वाले सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलने लगा है। वर्ष 2002 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि तीन बच्चों वाले अधिकारी को पदोन्नति दी गई है। इसका पहला बड़ा उदाहरण तहसीलदार सत्य प्रकाश खत्री का है, जिन्हें राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में प्रमोट कर दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 42 तहसीलदारों को RAS में पदोन्नत किया गया है। इनमें से 6 अधिकारियों के पद नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच खाली होंगे। इसलिए इन्हें उसी तारीख से पद ग्रहण करने की अनुमति दी जाएगी जब पद रिक्त होंगे। शेष 36 अधिकारियों को जल्द ही पोस्टिंग आदेश जारी होंगे। 2002 के बाद पहली बार तीन बच्चों वाले अधिकारी को प्रमोशन
तहसीलदार से RAS बने सत्य प्रकाश खत्री के तीन बच्चे हैं। पुराने नियमों के तहत 2002 के बाद तीन बच्चों वाले कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पाता था।लेकिन 16 मार्च 2023 को कार्मिक विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में ऐसे कर्मचारियों को राहत देने का प्रावधान किया गया। अब इसी नीति का वास्तविक लाभ सामने आया है।
खत्री को RAS की जूनियर पे स्केल में पद खाली होने की तारीख से वेतन तय कर तीन साल तक के काल्पनिक इंक्रीमेंट भी मिलेंगे। हालांकि इनका कोई बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई के आदेश और प्रमोशन एक ही दिन
प्रमोशन सूची में शामिल तहसीलदार महेपाल सिंह भी चर्चा में हैं। उनके खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ही कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी दिन 42 तहसीलदारों की पदोन्नति सूची जारी हुई।
मामला दांतारामगढ़ की त्रिलोकपुरा पंचायत का है, जहां गोचर भूमि पर कोर्ट के स्टे के बावजूद कथित तौर पर कब्जा कराने पर एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
पोस्टिंग के लिए कई अधिकारियों को इंतजार
प्रमोशन तो जारी हो गया है, लेकिन सभी अधिकारियों को तुरंत नई पदस्थापना नहीं मिलेगी।6 अधिकारियों के प्रमोशन वाले RAS पद नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच खाली होंगे, इसलिए उन्हें ज्वॉइनिंग के लिए उसी अवधि तक इंतजार करना होगा।
इनमें शामिल हैं:मनीषा बेरवाल, कृष्ण सिंह, शिक्षा पवन, सत्यवीर सिंह, रमेश चंद्र और हेमंत कुमार गोयल
1 अप्रैल से लागू होने वाले प्रमोशन (19 अधिकारी)
महावीर प्रसाद जैन, सत्य प्रकाश खत्री, गोपी किशन पालीवाल, महिपाल सिंह राजावत, लाला राम यादव, मुकेश कुमार अग्रवाल, दीपक सांखला, धीरज झांझरिया, आशीष कुमार शर्मा, दिनेश आचार्य, शिवन्या गुप्ता, गंभीर सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रवीण रत्नू, सर्वेश्वर निंबार्क, अरविंद कविया, अनिल कुमार गोयल, भागीरथ सिंह लखावत, श्यामसुंदर बेनीवाल।
अन्य प्रमोशन अलग-अलग तिथियों से लागू1 जून 2025 से
मदाराम, रामस्वरूप जौहर, विनोद कुमार, अलका श्रीवास्तव
1 जुलाई 2025 से
पायल जैन, खुशबू शर्मा, स्वाति
1 अगस्त 2025 से
प्रांजल कंवर, प्रीति चौहान, सुमन राठौर
1 सितंबर 2025 से
सोनिका यादव, शीला कंवर, सुरेंद्र सिंह चौधरी
1 अक्टूबर 2025 से
अजीत कुमार बुंदेला, बाबूराम, जगदीश प्रसाद
1 नवंबर 2025 से
दिनेश कुमार शर्मा
1 दिसंबर 2025 से
मनीषा बेरवाल
1 जनवरी 2026 से
कृष्ण सिंह, शिक्षा पवन
1 फरवरी 2026 से
तहसीलदार सत्यवीर सिंह, रमेश चंद्र बढ़ेरा, हेमेंद्र कुमार गोयल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement