Good Governance Week: Grievances of villagers were resolved in camps organised by the administration in villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुशासन सप्ताहः प्रशासन गांवों की ओर शिविरों में ग्रामीणों की शिकायतों का हुआ निस्तारण

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2024 11:10 PM (IST)
सुशासन सप्ताहः प्रशासन गांवों की ओर शिविरों में ग्रामीणों की शिकायतों का हुआ निस्तारण
जोधपुर। सुशासन सप्ताह 2024 के अंतर्गत ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर सुशासन की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी अभियान सुशासन सप्ताह 'प्रशासन गांवों की ओर' के तहत सोमवार को जोधपुर ग्रामीण जिले की चामू, पीपाड़ शहर, तिंवरी एवं केरू पंचायत समिति में शिविरों का आयोजन हुआ। शिविरों में प्राप्त ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों, परिवेदनाओं सहित सीपीजीआरएएमएस पोर्टल, संपर्क पोर्टल प्राप्त प्रकरणों तथा राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर समस्याओं का समाधान किया गया। शिविरों में हाथों-हाथ राहत पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे तथा सरकार और प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में 24 दिसंबर, मंगलवार को बालेसर, धवा एवं मंडोर पंचायत समिति में 'प्रशासन गांवों की ओर' के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। - खास खबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement