बांसवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन का ताजो वागड़ अभियान बांसवाड़ा जिले में जन अभियान का स्वरूप पा चुका है और इस बारे में व्यापक लोक चेतना की बदौलत हर तरफ स्वच्छता का संदेश संवहित हो रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत जिले में घर-घर शौचालयों का निर्माण कर गांव के गांव और ग्राम पंचायतों तक को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।
जिला कलक्टर की मेहनत रंग लायी