Giving residents living center services 24 : Sandeep-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:23 pm
Location
Advertisement

आजीविका केन्द्र शहरवासियों को दे रहा 24 सेवाएं - सन्दीप

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 3:58 PM (IST)
आजीविका केन्द्र शहरवासियों को दे रहा 24 सेवाएं - सन्दीप
सोलन । कार्यकारी उपायुक्त सोलन सन्दीप नेगी ने कहा कि सोलन में स्थापित शहरी आजीविका केन्द्र के माध्यम से वर्तमान में शहरवासियों को 24 विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। नेगी शुक्रवार को केन्द्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं तथा केन्द्र की प्रगति के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सन्दीप नेगी ने कहा कि शहरी आजीविका केन्द्र का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को रोज़मर्रा की ऐसी सेवाएं घर-द्वार पर उपलब्ध करवाना है जिनकी दैनिक कार्यों में आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र शहर के वृद्ध व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस केन्द्र के साथ 130 सेवा प्रदाता पंजीकृत हैं। सेवा प्रदाताओं को पहचान पत्र जारी किए गए हैं ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाएं प्राप्त करने के लिए कॉल सेंटर में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक दूरभाष संख्या: 220745 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कार्यकारी उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र को अभी तक आय के रूप में 2,12,400 रुपए प्राप्त हुए हैं। केन्द्र को बेबी केअर, चालक, इलैक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, प्लम्बर, आवास में बिजली के सामान की मुरम्मत, कम्पयूटर रिपेयर, पेंटर, पुजारी, फर्नीचर, आईईसी छपाई, मोबाईल रिपेयर इत्यादि के सम्बन्ध में समुचित मात्रा में मांग प्राप्त हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस केन्द्र को राष्ट्रीय शहरी आजीविका केन्द्र के अधीन इसी वर्ष 15 जून को आरम्भ किया गया था। केन्द्र विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दक्ष बेरोजगार युवाओं के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षित युवाओं को शहरी आजीविका केन्द्र के माध्यम से रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने दक्ष बेरोजगार युवाओं से आग्रह किया कि वे इस केन्द्र का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता तथा मांग के अनुसार शहरी आजीविका केन्द्र की सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में भी स्वंय सहायता समूहों में उद्यमिता विकास के लिए केन्द्र द्वारा 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठक में नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी, केन्द्र से जुड़े अधिकारी तथा विभिन्न स्वंय सहायता समूहों के प्र्रतिनिधि उपस्थित थे
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement