Girl harassed by blackmailing in UP commits suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 2:26 PM (IST)
यूपी में ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी
एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक 16 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से एक निमार्णाधीन बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली। उसने कोई भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। शुरू में, पुलिस को उसके पिता पर संदेह हुआ कि सोमवार को उन्होंने अपनी बेटी को बिल्िंडग से धक्का देकर मार डाला, लेकिन बाद में जांच से पता चला कि उसे एक व्यापारी द्वारा परेशान किया जा रहा था, जो पहले उसके घर में किराएदार के रूप में रहता था। घटना के कुछ दिन पहले, लड़की आरोपी की दुकान पर गई थी जो कि बाजार में है और लौट के आने के बाद उसकी मां ने उसे पीटा था। सोमवार को, उसके माता-पिता और छोटा भाई चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे और लड़की घर पर अकेली थी।
जब वे वापस आए, तो उन्होंने घर को अंदर से बंद पाया और दरवाजा खुलने का इंतजार करने लगे, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें उसकी मौत की सूचना दी। शव की पहचान के लिए माता-पिता मौके पर गए।
बाद में, पुलिस ने आरोपी की दुकान पर जाकर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जिसमें लड़की की तस्वीरें सेव की गई थीं और वह शायद उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
एटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आरोपी को मंगलवार को एटा की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।
यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं को भी शिकायत में जोड़ा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement