Girl body found in drain in Hardoi, UP, sensation spread in village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2026 7:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के हरदोई में नाले में मिला बच्ची का शव, गांव में फैली सनसनी

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जून 2025 08:28 AM (IST)
यूपी के हरदोई में नाले में मिला बच्ची का शव, गांव में फैली सनसनी
हरदोई,। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में रविवार को एक मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह से लापता बच्‍ची की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के संदेह पर पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, हरदासपुर गांव निवासी रवि शुक्ला की छह वर्षीय पुत्री रिशु शुक्ला उर्फ अविका रविवार सुबह करीब 8 बजे अचानक लापता हो गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पचदेवरा पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान गांव में रह रहे एक युवक सचिन पर संदेह गहराया। सचिन मूलतः बिहार का रहने वाला है और करीब 20 दिन पहले गांव के रिटायर्ड फौजी ऋषिकांत के यहां घरेलू काम के लिए बरेली मोड़ से लाया गया था। सचिन की गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछे जाने पर उसने बच्ची के संबंध में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर ‘टिनटिन की बगिया’ के पास एक नाले में बच्ची का शव बरामद हुआ। शव नग्न अवस्था में पैरा के नीचे दबा हुआ मिला।
शव मिलने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। मृतका अपने माता-पिता की दो बेटियों में बड़ी थी। पिता रवि शुक्ला मैनपुरी की एक मैदा मिल में काम करते हैं और रोजगार के सिलसिले में वहीं रहते हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थानीय पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement