Advertisement
छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने किया गैंगरेप

रूपनगर। गांव हयातपुर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रविवार को नाबालिग का अपहरण कर लिया। बाद में उसे खेतों में छोड़कर भाग गए। पीडि़ता ने घर आकर दादी को आपबीती बताई और इसके बाद फिनाइल पी ली। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों दविंदर सिंह और मदन उर्फ मद्दी के खिलाफ दुष्कर्म समेत पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा नूरपुरबेदी में कंप्यूटर सेंटर से घर आने के लिए सेवा केंद्र के पास खड़ी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। मोटरसाइकिल मदन चला रहा था, पीछे की सीट पर दविंदर बैठा था। दविंदर ने लड़की को जबरन खींचकर मोटरसाइकिल पर बिठाया और उसके मुंह पर हाथ रखकर बुंगड़ी वाले कच्चे रास्ते पर ले गए। वहां खेतों में उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। फिर वे उसे खेतों में मोटर पर ले गए और उसे अपने कपड़े साफ करने के लिए कहा। इस दौरान वहां दो अन्य युवक सन्नी और हरविंदर सिंह मोटरसाइकिल पर आए। आरोपी उनकी मोटरसाइकिल पर भाग गए। पीड़िता ने घर आकर सारी घटना दादी को बताई। इसके बाद उसने घर में रखी फिनाइल पी ली। जब पीडि़ता को उल्टियां शुरू हुई तो तुरंत डॉक्टर को घर बुलाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिंहपुर अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। वहां से डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी दविंदर सिंह ने भी वारदात के बाद नशीली चीज निगल ली थी। उसे नूरपुरबेदी के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रूपनगर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features