Advertisement
गंगाकरण अभियान: गंगा दशहरा के अवसर पर माही के साथ हर-हर गंगे, घर-घर गंगे प्रवाह!

भुवनेश्वरी मालोत ने बताया कि यह अभियान वागड़़ क्षेत्र में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा तथा गांव-गांव में इसे पहुंचाकर गंगा संदेश दिया जाएंगा। उक्त कार्यक्रम में अरुण व्यास, डॉक्टर रजनीकांत मालोत, ऋषिकन्या व्यास, रमिला गामोठ, निकिता दोसी, गीता चौधरी, निशा दोसी, दीपा दवे, आशा अग्रवाल, कांता भाटी, नरेंद्र चौधरी, सरला चंचावत, उर्वशी व्यास, दर्शिका दोसी, संध्या चंचावत, अर्चना दोसी, कविता वाधवानी, वीना वर्मा, हेमलता ओझा, संयुक्ता शाह आदि उपस्थित थे।
गंगा दशहरा- रविवार, 16 जून 2024 दशमी तिथि प्रारम्भ- 16 जून 2024 को 02ः32 बजे दशमी तिथि समाप्त- 17 जून 2024 को 04ः43 बजे हस्त नक्षत्र प्रारम्भ- 15 जून 2024 को 08ः14 बजे हस्त नक्षत्र समाप्त- 16 जून 2024 को 11ः13 बजे
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को हस्त नक्षत्र में माता गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, जब भागीरथ उन्हें धरती पर लाए थे। इस पवित्र अवसर पर लोग गंगा में पवित्र स्नान करते है और दान पुण्य का लाभ प्राप्त करते हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर संभव हो तो गंगा में स्नान करें, संभव नहीं हो तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर या फिर किसी पवित्र नदी में गंगा माता को प्रार्थना करते हुए स्नान करें। पवित्र स्नान के समय यथासंभव दस दीपों का दान करें। गंगा पूजन एवं पवित्र स्नान से यश-धन-सम्मान की प्राप्ति होती है। माता गंगा तीनों लोक में पाप मुक्ति प्रदान करती हैं... स्वर्ग में माता गंगा को मंदाकिनी तो पाताल में भागीरथी पुकारते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


