Gangajal offering campaign for trees and plants started after worshipping Kalpavriksha with Gangajal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:03 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कल्पवृक्ष की गंगाजल से पूजा-अर्चना करके पेड़-पौधों के लिए गंगाजल अर्पण अभियान शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2024 4:59 PM (IST)
कल्पवृक्ष की गंगाजल से पूजा-अर्चना करके पेड़-पौधों के लिए गंगाजल अर्पण अभियान शुरू
बांसवाड़ा। कागदी पिकअप वियर के पास स्थित कल्पवृक्ष की गंगाजल से पूजा-अर्चना करके सोमवार को पेड़-पौधों के लिए गंगाजल अर्पण अभियान शुरू किया गया। हर-हर गंगे, घर-घर गंगे की धर्मधारणा से शुरू किए गए गंगाकरण अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा पखवाड़े में कल्पवृक्ष की गंगाजल से पूजा-अर्चना की गई। महिला पतंजलि योग समिति की जिला संयोजिका और माही वीरा केंद्र की अध्यक्ष भुवनेश्वरी मालोत, भावना द्विवेदी, अलपा भावसार, अर्चना दोसी, बीना शाह, उषा वैष्णव, कल्पना वैष्णव, माही वीरा केंद्र से सुधा तलवाडिया, दर्शिका दोसी, मंगला चौबीसा, ऋषि कन्या व्यास, रमिला गामोठ, पूनम सोतानी ने कल्पवृक्ष को गंगाजल अर्पित करके पूजा-अर्चना-आराधना की। डॉ रजनीकांत मालोत ने कल्पवृक्का परिचय देते हुए उसके धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। गंगाकरण अभियान के प्रेरक-संयोजक प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि- देव, मानव, सबका उद्धार करनेवाली गंगामाता तक पहुंचना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है, मानव स्वयं हरिद्वार तक चले जाते हैं, दिवंगत अपनों की अस्थियां विसर्जित करते हैं। लेकिन पेड़-पौधे और पशु-पक्षी गंगाजल का लाभ नहीं ले पाते हैं।
गंगाकरण अभियान के तहत पेड़-पौधों को गंगाजल अर्पित किया जा रहा है तथा इसकी शुरूआत कल्पवृक्ष को गंगाजल अर्पित करके हुई है। सत्यनारायण सुहालका, अरुण व्यास, पंकज मालोत, शरद मालोत इस पवित्र अवसर के साक्षी बने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement