Advertisement
अमृतसर में ड्रग्स सप्लायर के गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले भी पुलिस ने इसी मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 8.187 किलो हेरोइन बरामद की थी। ताजा कार्रवाई से तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण इलाकों में सक्रिय इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का एक और मजबूत नेटवर्क उजागर हुआ है।
आरोपी गुरसेवक सिंह ने पूछताछ में बताया कि पिता-पुत्र की जोड़ी, गुरभेज सिंह और गुरदित सिंह तथा मलकीत सिंह इस रैकेट को तरनतारन सेक्टर से चला रहे थे। गुरभेज सिंह सीधे पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के आंगन में मिट्टी के गड्ढे से 10 किलो हेरोइन बरामद की।
पुलिस ने आगे की जांच में गांव कोटली साका निवासी गुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया। उसकी पहचान पर पुलिस ने 2.06 किलो हेरोइन, एक .30 बोर पिस्तौल और मैगजीन जब्त की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


