Ganapati Gunje Jaykare-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:51 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गूंजे गणपति के जयकारे

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 8:30 PM (IST)
गूंजे गणपति के जयकारे
बांसवाडा । जिले में गुरुवार को भगवान गणेश कि प्रतिमाए जगह जगह पर स्थापित कि गई । गांव से शहर तक गाजे बाजे के साथ गणेश भगवान कि मिटटी से बनाई हुई प्रतिमाए लगाई गई। शुभ मुहूर्त मे स्थापित कि गई एवं दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानो का भी आयोजन शुरू कर दिया गया है । बाजारो मे दिन भर रौनक रही जगह जगह पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गुंजे । शहर के प्राचीन सिद्वी विनायक गणपति मन्दिर मे महाआरती की गई। इस दौरान हजारो श्रद्वालुओ को ताता लगा रहा । मन्दिर परिसर रोशनी से सजाया गया है। महाआरती महाप्रसादी का भी आयोजन किया । शिक्षा को बढावा देने के लिए एक संगठन ने तो भगवान गणेश की खडी मुद्रा मे प्रतिमा खरीदी ओर उस पर सरकारी स्कुल के वस्त्र पहना दिए । तो वही शहर के प्रमुख चौराह व मौहल्ले मे भगवान गणेश कि प्रतिमाए स्थापित कर दी गई साथ ही सब दुर पुलिस प्रशासन व्यवस्था भी की गई है , बाजारो मे भारी भीड दिखाई दी बाजार दिनभर गुलजार रहें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement