game played in the spirit of the game - Health Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:35 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेल की भावना से खेले खेल - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 7:40 PM (IST)
खेल की भावना से खेले खेल - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
जयपुर। खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपनी प्रतिभा दिखाते हुए खेल जगत में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। ये कहना है चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ का। सराफ मंगलवार को दौसा में शेखावटी क्लासेज की ओर से हुए छठें ऑल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेन्ट 2017 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। खिलाड़ियों को इनका फायदा उठाना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और वे अपने हुनर का प्रदर्शन कर इसे ओर ज्यादा निखारने के लिए प्रयत्न कर सकते हैं। इस अवसर पर विधायक शंकर लाल शर्मा ने खिलाडियों से मन लगाकर खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हारने पर हताश नहीं होकर इससे प्रेरणा लें और आगे बढ़े। समारोह में नगर परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल, जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement