FSSAI Holds Meeting with Food Business Operators in Shimla; Emphasizes Compliance with Regulations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एफएसएसएआई ने शिमला में फूड बिजनेस ऑपरेटर्स संग की बैठक, नियमों के पालन पर जोर

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जून 2026 4:16 PM (IST)
एफएसएसएआई ने शिमला में फूड बिजनेस ऑपरेटर्स संग की बैठक, नियमों के पालन पर जोर
शिमला । स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी को मजबूत करने और फूड सेफ्टी नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित करने के मकसद से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय ने 9 जून को शिमला में फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के साथ एक इंटरैक्टिव कांफ्रेंस आयोजित की। इस सेशन में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और पंजाब के फूड मैन्युफैक्चरर्स, प्रोसेसर्स, ट्रेडर्स और स्टार्ट-अप्स शामिल हुए ताकि रेगुलेटरी ज़रूरतों पर चर्चा की जा सके, ऑपरेशनल चुनौतियों का समाधान किया जा सके और फ़ूड सेफ्टी नियमों के पालन के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके। इस सेशन की अध्यक्षता करते हुए एफएसएसएआई के उत्तर क्षेत्र के डायरेक्टर देवेश कुमार महला ने इस बात पर ज़ोर दिया कि एफएसएसएआई नियमों का पालन करने वाले फूड बिज़नेस के लिए 'ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' (आसानी से कारोबार करने) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करता है कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई सिर्फ एक रेगुलेटर नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और जिम्मेदार फूड इकोसिस्टम के विकास में एक पार्टनर भी है।
इस बातचीत में फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के सामने आने वाले मुख्य मुद्दों पर ध्यान दिया गया, जिनमें लाइसेंसिंग, प्रोडक्ट अप्रूवल और इंपोर्ट से जुड़ी प्रक्रियाएं शामिल थीं। पार्टिसिपेंट्स को पूरी डॉक्यूमेंटेशन और रेगुलेटरी ज़रूरतों पर समय पर जवाब देकर लाइसेंसिंग एप्लीकेशन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के बारे में गाइडेंस दी गई। प्रोडक्ट अप्रूवल प्रोसेस, प्रोप्राइटरी फूड के नियमों और डॉक्यूमेंटेशन की जरूरतों के साथ-साथ इंपोर्ट किए गए फूड कंसाइनमेंट से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। सेशन के दौरान लाइसेंस रिन्यूअल और एफएसएसएआई के पोर्टल से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए गए।
फूड बिजनेस ऑपरेटर्स ने रेगुलेटर के साथ सीधे बातचीत के मौके का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी बातचीत से रेगुलेटरी जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और नियमों के पालन से जुड़ी चिंताओं को समय पर सुलझाने में मदद मिलती है। सेशन के दौरान यह घोषणा की गई कि ऐसी बातचीत हर तिमाही में आयोजित की जाएगी। अगले सेशन में नियमों के पालन से जुड़े ऑडिट और फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
स्टेक होल्डर्स के साथ जुड़ाव को और बेहतर बनाने के लिए फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को सलाह दी गई कि वे अपने खास सवाल, लाइसेंसिंग से जुड़ी शिकायतें या प्रोडक्ट मंज़ूरी से जुड़े संदेह सीधे डायरेक्टर की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर भेजें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement