Fruit distribution in huge free eye treatment camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 27, 2025 6:04 am
Location

विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में फल वितरण

khaskhabar.com : बुधवार, 05 फ़रवरी 2025 3:32 PM (IST)
विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में फल वितरण
जामों, अमेठी। राजा उमा रमण चेरि टेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में इस वर्ष भी निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों की तरह इस बार भी कुशल डॉक्टरों द्वारा आंखों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। शिविर में 305 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिनमें से 201 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। इनमें 119 महिलाएं और 82 पुरुष शामिल हैं।


बुधवार के कार्यक्रम में कुँवरानी मधुरिमा सिंह राज भवन जामों द्वारा भर्ती मरीजों को मौसमी फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में गुड्डू मिश्रा, प्रधान जामों, सुधाकर श्रीवास्तव, एस. पी. सिंह, राज नारायण उपाध्याय, अनिल सिंह वैश, बब्लू यादव, इश्तिहार अहमद, राज करन यादव, मोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह शिविर न केवल समाज सेवा की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि यह जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement