राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद

15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद TAF के एक जवान ने हाल ही में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के पास फ्रांसीसी पर्यटकों से फ्रेंच भाषा में बातचीत की। उल्लेखनीय है कि यह जवान स्वयं भाषा सीख रहा है और अभ्यास के तौर पर पर्यटकों से उनकी उम्र, परिचय व यात्रा के अनुभवों के संबंध में बातचीत कर रहा था। हालांकि, विभागीय मानकों के अनुसार वीडियो बनाते समय केवल पर्यटकों के साथ संवाद पर ध्यान केंद्रित किया गया था। जवान द्वारा की गई इस बातचीत से विदेशी पर्यटक काफी प्रभावित और खुश नजर आए।
टूरिज्म पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में कदम
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों के तहत राजस्थान पुलिस न केवल अपने जवानों को भाषाई रूप से दक्ष बना रही है, बल्कि पर्यटकों के लिए एक समर्पित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (वेब पेज/इन्स्टा पेज) भी तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के साथ-साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और सहायता के प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अभिनव प्रशिक्षण से आने वाले दिनों में राजस्थान टूरिज्म पुलिसिंग का ढांचा और अधिक प्रभावी तथा पेशेवर बनेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




