Free Ayurveda medical camp from 4 september in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:20 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 4 से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 3:40 PM (IST)
निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 4 से
उदयपुर। नगर निगम और आयुर्वेद विभाग की ओर से सिटी स्टेशन रोड स्थित मीरा सामुदायिक भवन में 4 सितंबर से निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक अशोक बाबू शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर तक चलने वाले शिविर में करीब 35 से ज्यादा आयर्वुेद चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हुए पाइल्स, भगंदर, उदर रोग, पथरी, साइटिका, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के साथ सामान्य बीमारियों का भी उपचार करेंगे। इस दौरान जटिल बीमरियों का शिविर में ऑपरेशन भी किया जाएगा। इस आठ दिवसीय आवासीय शिविर में रोगी के साथ एक परिजन के रहने-खाने की भी व्यवस्था रहेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement