Four gangster arrested of autolithar gang in encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुठभेड़ में ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना समेत 4 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 जून 2018 08:30 AM (IST)
मुठभेड़ में ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना समेत 4 गिरफ्तार
एटा। जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना समेत 4 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की गई 10 बाइक और दो तमंचे और कारतूस बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि थाना बागवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती देर रात ग्राम सौंसा खारिजा नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को सरगना समेत गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पुष्पेंद्र सिंह यादव उर्फ पेठा, मोनू यादव, सुशील उर्फ हिटलर और सोनू यादव के रूप में हुई। सभी बागवाला थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। बदमाशों कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, 2 तमंचे और पांच कारतूस बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना पुष्पेंद्र सिंह यादव उर्फ पेठा है। पकड़े गए सोनू व मोनू पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जनपद फरु खाबाद एवं एटा से जेल जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलें एटा, अलीगंज, जैथरा तथा आसपास के क्षेत्रों व जिलों से चोरी की हैं और उन्हें बेचने की फिराक में थे। आरोपियों को को जेल भेजा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement