Advertisement
कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में मिले चार शव, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच की और साक्ष्य जुटाए। कमरे को भी सील कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल तो मामला दम घुटने का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग और आसपास के लोग दहशत में हैं। पुलिस-प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




