Former Model School Employee Selected for Administrative Service-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:44 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मॉडल स्कूल के पूर्व कर्मचारी का प्रशासनिक सेवा में चयन

khaskhabar.com: बुधवार, 12 नवम्बर 2025 6:11 PM (IST)
मॉडल स्कूल के पूर्व कर्मचारी का प्रशासनिक सेवा में चयन
निवाई। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निवाई के पूर्व कर्मचारी शंकर गुर्जर का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 39वीं रैंक पर चयन हुआ है। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर वनस्थली निवासी शंकर गुर्जर तथा पीपलू निवासी जितेंद्र चोपड़ा का 43वीं रैंक पर चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा बैंड अभिवादन के साथ शानदार स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने बताया कि शंकर गुर्जर स्थानीय विद्यालय में लैब असिस्टेंट के पद पर लगभग 5 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के साथ ही प्रशासनिक सेवा की तैयारी करते हुए सांख्यिकी अधिकारी बने। उसके बाद लगातार उनकी लगन मेहनत और कर्तव्य निष्ठा से इनका चयन पिछले वर्ष में कोऑपरेटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। दोनों ही प्रतिभाओं ने प्रशासनिक सेवा की तैयारी कैसे की, अपनी यह मंजिल किन-किन मुश्किलों का सामना करते हुए प्राप्त की, ऐसा अपना अनुभव सभी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। उनको प्रेरित किया कि यदि हौसला और जज्बा अपने पास है तो कितनी ही बड़ी और मुश्किल मंजिल हो उसे प्राप्त किया जा सकता है। अब वर्तमान में इन्होंने राजस्थान लोक सेवा द्वारा आयोजित प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम चयन सूची में 39वां स्थान प्राप्त कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अपना स्थान बनाया है। जितेंद्र चोपड़ा कुम्भाराम चौधरी के विद्यार्थी रहे हैं। इनके लिए विद्यालय परिवार बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई अर्पित करता है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement