Former minister Pandit Singh brother daughter in law and nephew gave the resignation letter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 3, 2023 4:35 pm
Location
Advertisement

पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भाई बहू और भतीजे ने प्रमुख पद से दिया त्यागपत्र

khaskhabar.com : सोमवार, 17 अप्रैल 2017 10:22 AM (IST)
पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भाई बहू और भतीजे ने प्रमुख पद से दिया त्यागपत्र

तेज प्रताप सिंह गोंडा। अविश्वास प्रस्ताव का शिकंजा कसता देख समाजवादी सरकार में चर्चित कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह के परिजनों ने अपने अपने ब्लाकों के प्रमुख पदो से आश्चर्यजनक तरीके से इस्तीफे दे दिये हैं। सूबे में भाजपा सरकार बनाने के बाद सपाई प्रमुखों के यह पहले इस्तीफे है। इसकी पुष्टि करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा नेता अविश्वास प्रस्ताव का षडयंत्र रच रहे थे और कामों में रूकावट डाल रहे थे। पूर्व मंत्री के सगे भाई नरेंद्र सिंह ने पंडरी कृपाल ब्लाक उनकी पत्नी बबिता सिंह ने नवाबगंज और दूसरे भाई महेश सिंह के पुत्र वतन सिंह ने झंझरी ब्लाक प्रमुख पद से अपने अपने त्यागपत्र दे दिये हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि कैसरगंज सांसद बृजभषण शरण सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के इशारे पर प्रशासन कामों में रूकावट डाल रहा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

जानकारों का कहना है कि सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से ही सपा के ब्लाक प्रमुखों के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि सपा सरकार में सत्ता केबल पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद इन तीनों विकास खण्डों में पूर्व मंत्री और उनके परिजनों की कार्यशैली से क्षेत्र पंचायत सदस्य इस कदर क्षुब्ध थे कि उनके पक्ष में एक भी सदस्य खड़े होने को तैयार नहीं थे। नतीजन स्थिति भांपकर सभी प्रमुखों ने त्यागपत्र दे दिया। वहीं सांसद बृजभषण शरण सिंह ने पूर्व मंत्री के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इन इस्तीफों के बाद जिले की सियासत फिर गरमा गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement