Advertisement
पूर्व मंत्री डॉ मालती थापर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित

मोगा। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पूर्व मंत्री और पूर्व प्रधान पंजाब स्टेट आईएमए डॉ मालती थापर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए आईएमए के मोगा अध्यक्ष डाॅ संजीव मित्तल ने कहा कि ये मोगा के लिए सम्मान की बात है कि डाॅ मालती थापर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि डॉ मालती थापर आईएमए मोगा के तीन वर्ष प्रधान रहे और उसके बाद पंजाब प्रदेश आईएमए के तीन वर्ष प्रधान रहे और सर्व भारतीय आईएमए के सीनियर उपप्रधान के पद के रह कर डाॅक्टरी पेशे की अनमोल सेवा की। उन्होंने डाक्टरों की मुश्किलों को हल करते हुए उनको नया रास्ता भी दिखाया है। आईएमए पंजाब ने श्री अमृतसर साहिब में उनको सम्मानित किया।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
Advertisement
Advertisement
मोगा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
