Former Deputy Chief Minister Pilot will celebrate his birthday in Sanwaliaji, the event will be held as Seva Bhavna Diwas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट सांवलियाजी में मनाएंगे जन्मदिन, सेवा भावना दिवस के रूप में होगा आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025 6:13 PM (IST)
पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट सांवलियाजी में मनाएंगे जन्मदिन, सेवा भावना दिवस के रूप में होगा आयोजन
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का जन्मदिन इस बार धूमधाम से चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में मनाया जाएगा। पायलट का जन्मदिन 7 सितम्बर को होगा। सुबह मंदिर में दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। समर्थक इस दिन को ‘सेवा भावना दिवस’ के रूप में मनाते हैं, जिसमें रक्तदान शिविर, गो-सेवा और विभिन्न सामाजिक कार्य शामिल होते हैं। सचिन पायलट पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन जयपुर में मनाते आए हैं। इस बार चित्तौड़ की धरती पर जन्मदिन मनाना राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है। मेवाड़ क्षेत्र का राजस्थान की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है, और विगत आंकड़े बताते हैं कि जिसने मेवाड़ का समर्थन जीता, उसने राज्य की सत्ता की चाबी भी हासिल की।
हालांकि चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन कांग्रेस की रणनीति या पायलट को आगामी दिनों में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी का संकेत भी हो सकता है।
इस बार भी पायलट समर्थक नेता और कार्यकर्ता सेवा भावना दिवस के तहत प्रदेशभर में सामाजिक सेवाओं और कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। जयपुर से दूर मेवाड़ में जन्मदिन मनाने का यह कदम आगामी राजनीति में नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement