Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda and several MLAs enquired about the well-being of Energy Minister Anil Vij and wished him a speedy recovery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:13 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 मार्च 2026 7:27 PM (IST)
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा व कई विधायकों ने हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की
अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से अम्बाला छावनी स्थित उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक बातचीत भी हुई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ कुलदीप वत्स, निर्मल सिंह और बलवान सिंह दौलतपुरिया सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात करने वालों में उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स से जुड़े वरिष्ठ सीए एडी गांधी, उद्योगपति डॉ. आशावंत, कमलजीत जैन, सीए संजय लाल, अश्विनी गोयल, पुनीत गुप्ता, प्रो. के.के. जैन, सुरेश धीमान और सुभाष बंसल सहित अन्य लोगों ने भी उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे बच्चों ने भी ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। वहीं धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना।
नवनियुक्त जज रिया गोयल ने की मुलाकात
इस बीच गुजरात ज्यूडिशरी में नवनियुक्त जज रिया गोयल ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की। मंत्री विज ने रिया गोयल को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि अम्बाला की बेटियां लगातार बुलंदियां छू रही हैं और शहर का नाम रोशन कर रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा सहित रिया गोयल के परिजन भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement