Former AIADMK MP V Maitreyan meets JP Nadda after joining BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 28, 2023 9:09 pm
Location
Advertisement

BJP में शामिल होने के बाद अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 जून 2023 4:57 PM (IST)
BJP में शामिल होने के बाद अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
नई दिल्ली।भाजपा में शामिल होने के बाद अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद और तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता वी मैत्रेयन ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने तमिलनाडु की राजनीति के वरिष्ठ नेता और एक जमाने में भाजपा में रह चुके मैत्रेयन का फिर से पार्टी में स्वागत किया।

इससे पहले शुक्रवार को ही, अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं सीटी रवि ने शुक्रवार को वी मैत्रेयन को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

अन्नाद्रमुक से राज्य सभा सांसद रह चुके वी मैत्रेयन का भाजपा में स्वागत करते हुए अरुण सिंह ने दावा किया कि उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी।

वहीं सीटी रवि ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए दावा किया कि तमिलनाडु में सिर्फ 4 विधायक होने के बावजूद भाजपा ही वास्तविक विपक्षी पार्टी की भूमिका निभा रही है, आने वाले दिनों में भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी और राज्य में कमल खिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वी मैत्रेयन जयललिता के काफी करीबी नेता रहे हैं, तीन बार राज्य सभा सांसद रह चुके हैं और राज्य के वरिष्ठ नेता हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद वी मैत्रेयन ने इसे 23 साल बाद अपना घर वापसी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विजनरी नेता है और उनके नेतृत्व में नया भारत नए लक्ष्य के साथ विकसित हो रहा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement